Home Country महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी

महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी

194
0

मुंबई: महाराष्ट्र में शनिवार से कोरोना के नए संक्रमितों में कमी का ट्रेंड रविवार को भी जारी रहा. महाराष्ट्र में रविवार को भी कोरोना के मामलों में कमी आई. रविवार को राज्य में 40,805 नए कोविड मामले सामने आए. जबकि शनिवार को राज्य में 46,393 नए कोरोना के मामले सामने आए थे. जिसके बाद अब राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर 2,93,305 हो गए हैं.
महाराष्ट्र में शनिवार की अपेक्षा रविवार को कोरोना के नए मामलों 5,588 की कमी आई है. रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 40,805 नए मामले सामने आए हैं. वहीं रविवार को राज्य में 27,377 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं. जिसके बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट 94.15 फीसदी हो गई है. वहीं आज राज्य में 44 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की दर 1.89 फीसदी हो गई है. राज्य में अब तक कुल 7,33,69,912 सैंपलों की जांच हो चुकी है. जिसमें से 75,07,225 सैंपलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ऐसे में राज्य की पॉजिटिविटी रेट 10.23 फीसदी हो गई है.