मुंबई. महाराष्ट्र के अमरावती शहर में एक केमिस्ट की हत्या के मामले की जांच अब पूरी तरह से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी गई है. अमरावती के उमेश कोल्हे हत्याकांड में गिरफ़्तार सातों आरोपियों को जिला अदालत ने सोमवार को 8 जुलाई तक ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया. एनआईए को हत्याकांड के सभी 7 आरोपियों की कस्टडी दी गई है.
अमरावती शहर पुलिस की अपराध शाखा ने मामले के कथित मुख्य आरोपी स्थानीय निवासी इरफान खान (32) को शनिवार शाम के समय नागपुर से गिरफ्तार किया था. शहर के पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने कहा था कि इरफान खान ने कथित तौर पर अमरावती में एक मेडिकल स्टोर चलाने वाले उमेश प्रहलादराव कोल्हे (54) की हत्या की साजिश रची थी और अन्य लोगों को इसमें शामिल किया था. अमरावती के श्याम चौक क्षेत्र के घंटाघर के पास 21 जून की रात करीब साढ़े 10 बजे उमेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.
इससे पहले, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक टीम केमिस्ट की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती शहर पहुंची थी. इस मामले की एनआईए जांच का केंद्र का यह फैसला इस आशंका के मद्देनजर लिया गया है कि केमिस्ट की हत्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट का परिणाम हो सकती है.





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 1


