मुंबई: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है. मुंबई के पूर्वी उपनगर गोवंडी इलाके में महिला के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद प्रशासन पर दबाव बनना शुरू हो गया था. पुलिस अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार तड़के 19 वर्षीय महिला के साथ हुए दुष्कर्म में शामिल चार आरोपियों में से नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़िता केटरर (खानपान प्रबंधन) का काम करती है. जब वह काम कर घर लौट रही थी तभी आरोपियों में से एक उसके पास पहुंचा और कहा कि वह काम के सिलसिले में बात करना चाहता है. जिसके बाद आरोपी महिला को झुग्गी बस्ती में बने एक कमरे में ले जाया गया. वहां पर उसने और उसके दोस्तों ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है.
शिवाजी नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘दो आरोपियों को शनिवार देर रात पकड़ा गया था जबकि नाबालिग आरोपी को गोवंडी से एवं दूसरे आरोपी को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया. इनकी गिरफ्तारी के साथ पुलिस अबतक मामले में दो नाबालिग सहित चार लोगों को पकड़ चुकी है.’ उन्होंने बताया कि दो आरोपियों की पहचान साजिद मलिक और रमजान कुरैशी के तौर पर की गई है.





Users Today : 2
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 388
Users Last 30 days : 865
Users This Month : 349
Users This Year : 9299
Total Users : 70506
Views Today : 2
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1127
Views This Month : 486
Views This Year : 10523
Total views : 106546
Who's Online : 0


