मुंबई : मुंबई की मेयर किशोरी पेडनकेकर स्कूलों को खोलने के संबंध में अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों को सर्दी, जुकाम या बुखार है, उन्हें स्कूल आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों को स्कूल में टिफिन ले जाने की भी इजाजत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि स्कूलों को ज्यादा देर तक के लिए भी नहीं खोला जाएगा। स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पद्धति से छात्रों की पढ़ाई शुरू रहेगी। महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने बताया कि स्कूलों को खोलने के फैसले के बाद जल्द ही राज्य में कॉलेज शुरू किये जायेंगे। इसके लिए कलेक्टर को स्थानीय स्तर पर स्थिति का जायजा लेकर फैसला करेंगे।
महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा विभाग ने आगामी 24 जनवरी से राज्य के सभी जिलों में स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल बच्चों के अभिभावकों की तरफ से यह मांग काफी समय से की जा रही थी कि स्कूलों को खोला जाए। लगातार स्कूल खोलने की बढ़ रही मांग के चलते शिक्षा विभाग में मुख्यमंत्री को इस संबंध में एक प्रस्ताव भी भेजा था। जिस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति की मुहर लगा दी।
महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों को खोलने की इजाजत भले दे दी हो लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं। सरकार ने स्कूलों को उन्हीं जिलों या इलाकों में खोलने की अनुमति दी है, जहां कोरोना के मामले औसत से कम हैं। इसके अलावा स्कूलों को खोलने का फैसला पूरी तरह से स्थानीय प्रशासन यानी महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला परिषद का होगा। इन जगहों पर प्रशासनिक अधिकारी यह तय करेंगे कि उनके इलाके में किन जगहों पर स्कूल खोलने हैं। पुणे और औरंगाबाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी ना होने की वजह से यहां पर स्कूल नहीं खोले जाएंगे।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


