Home Crime पार्सल से सामान चुराने के आरोप में कूरियर ‘डिलीवरी बॉय’ गिरफ्तार

पार्सल से सामान चुराने के आरोप में कूरियर ‘डिलीवरी बॉय’ गिरफ्तार

129
0

मुंबई, मुंबई में 29 वर्षीय कूरियर‘ डिलीवरी बॉय’ (सामान पहुंचाने वाले कर्मी) को पार्सल से कीमती सामान चुराने और उन्हें बाजार में बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि चोरी का माल खरीदने के आरोप में तीन अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान रमज़ान शेख के तौर पर हुई है जबकि अन्य आरोपियों में देवेंद्र सिंह, अनिल और तेजस शामिल हैं।
पुलिस ने शुक्रवार को एक प्राथमिकी दर्ज की थी और शेख को वडाला से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्तियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप जैसी कीमती चीजें बरामद की गई हैं।