मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को जोर देते हुए कहा कि तीन दलों का महाविकास आघाडी (एमवीए) महाराष्ट्र का राजनीतिक भविष्य है और भारतीय जनता पार्टी तथा उनकी पार्टी (शिवसेना) के बीच पर्दे के पीछे एक समझौता होने की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है.
राउत ने शिवसेना के मुखपत्र ‘रोकटोक’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 23 जनवरी को शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए भाजपा पर पलटवार किया था, जो उनके (ठाकरे के) अस्वस्थ रहने को लेकर उनकी आलोचना कर रही थी. पार्टी के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ठाकरे ने भाजपा के पाखंड, हिंदुत्व पर दोहरे मानदंड को लेकर उस पर प्रहार किया था तथा यह जिक्र किया कि भाजपा के साथ गठजोड़ में शिवसेना को किस कदर नुकसान हुआ.
राउत ने कहा, ‘उनके भाषण का यह अभिप्राय था कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की साझेदारी वाला महाविकास आघाडी महाराष्ट्र का भविष्य है तथा इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है कि शिवसेना और भाजपा के बीच पर्दे के पीछे कोई समझौता हो रहा है और वे फिर से साथ आ सकते हैं.’





Users Today : 10
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 126
Users Last 30 days : 723
Users This Month : 244
Users This Year : 11265
Total Users : 72472
Views Today : 10
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 147
Views Last 30 days : 874
Views This Month : 307
Views This Year : 12940
Total views : 108963
Who's Online : 0


