पटना: कोतवाली थाने के सामने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की एटीएम काटने आए चोरों ने फूलप्रूफ प्लानिंग की थी मगर सफलता हाथ नहीं लगी। पूछताछ में पुलिस को मालूम हुआ कि मौर्यालोक कांप्लेक्स परिसर में पश्चिम की तरफ खाली स्थान पर शाम से एक कार खड़ी थी। उसमें गैस कटर और सिलेंडर भी रखा था। चूंकि, कुछ दिन पहले पासपोर्ट आफिस वाली बिल्डिंग की पहली मंजिल पर पश्चिमी हिस्से में रेलिंग की बेल्डिंग का काम चल रहा था, इसलिए लोगों ने संदिग्ध कार पर गौर नहीं किया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई बार उस खाली जगह पर लोग अपनी कार खड़ी कर चले जाते हैं। बगल में पटना नगर निगम ने एसबेस्ट्स वाले दो कमरे भी बना रखे हैं। वहां ज्यादातर निगम के कर्मियों की गाड़ी लगी रहती है। यही कारण रहा है कि लोग नजरअंदाज कर देते हैं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी जांच से चोरों का पता लगाया जा रहा है। वे जल्द गिरफ्त में होंगे।
कोतवाली पुलिस मौर्यालोक कांप्लेक्स परिसर में लगे सीसी कैमरों के फुटेज इकट्ठा कर रही है। फुटेज से संदिग्ध कार के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाया जाएगा, जिसके उसके मालिक तक पहुंचा जा सकता है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध कार पुरानी माडल की टाटा सूमो थी। देखने से खटारा लग रही थी। संभव है कि पुलिस की गाड़ी आते ही चोर कार में बैठकर फरार हो गए। उन्हें सामान रखने का वक्त नहीं मिला। पुलिस ने बैंक प्रबंधन से भी एटीएम में लगे कैमरों के फुटेज की मांग की है। तकनीकी जांच के तहत शुक्रवार की रात 12 से तीन बजे तक का डंप डाटा भी खंगाला जा रहा है, जिससे पता चल पाए कि इस दौरान कितने मोबाइल नंबर एटीएम के आसपास एक्टिव हैं। कोतवाली थाने के सामने मौर्यालोक परिसर में लगी सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की एटीएम को शुक्रवार की देर रात चोरों ने काटकर रुपये निकालने का प्रयास किया था। हालांकि, इसकी भनक मुंबई स्थित एजेंसी को लग गई। उसने पुलिस को काल कर दिया, जिससे एटीएम में रखे 21 लाख रुपये बच गए मगर चोर गिरफ्त में नहीं आ सके।




Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


