मुंबई : कुर्ला में एक महिला ने अपनी बहन एवं दो भाईयों के साथ मिल कर पति की हत्या कर उसकी लाश को घर में ही दफना दिया। दो महीने बाद हत्या का राज खुला, तो पुलिस के होश ही उड़ गए। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पत्नी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार हैं।
कुर्ला (प.) के वीबी नगर स्थित बैल बाजार के जय भवानी चाल में दीपक जगन्नाथ सांगले (31) रहता था। उसने पड़ोस में ही रहने वाली 21 वर्षीय सरस्वती गौतम से प्रेम विवाह किया था। इस साल 16 जून को दीपक घर से रहस्यमय ढ़ग से गायब हो गया। आपराधिक प्रवृत्ति के दीपक की बड़ी बहन संगीता सांगले ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत उसकी विनोवा भावे नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवायी। संगीता ने दीपक के गायब होने में उसकी पत्नी और रिश्तेदारों का हाथ होने का अंदेशा जताया था।
महीने बाद खुला गुमशुदगी का राज
पुलिस दीपक की खोजबीन कर रही थी। पुलिस ने उसकी पत्नी सरस्वती और रिश्तेदारों से भी कई दौर में पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। क्राइम ब्रांच यूनिट-5 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक घनश्याम नायर को सूचना मिली कि दीपक सांगले की हत्या में उसकी पत्नी सरस्वती ने अपने भाईयों और परिचितों के साथ मिल कर की है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो दो महीने बाद दीपक की हत्या किए जाने का राज खुला।
प्रताड़ना से तंग आकर की हत्या
सरस्वती ने पति दीपक की हत्या दो भाई आनंद मस्तराम गौतम (21), आदित मस्तराम गौतम (19), बहन मनीषा प्रषांत आचारे (27), परिचित विषाल राजीव कराडे (25), किषोर प्रमोद साहू (27) और ऋतिक प्रेम विष्वकर्मा (22) के साथ मिल कर अंजाम दिया था। उन्होंने उसकी लाश अपने घर में ही दफना दी थी। आपराधिक प्रवृत्ति का दीपक अपनी पत्नी, साले और साली समेत पड़ोसियों के साथ मारपीट करता था। वे उसके प्रताड़ना से तंग आकर उसकी हत्या करने का निश्चय किया।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


