मुंबई, राज्य में कोरोना की पहली और उसके बाद दूसरी लहर में लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के बावजूद भी विकास की गति धीमी नहीं पड़ी। मुंबई शहर को दिशा और गति देनेवाली नई पीढ़ी के विचारों पर अमल करते हुए मेट्रो का काम साकार हुआ है। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए बिना कोई असावधानी बरते जीवन को ब्रेक न लगे, इसकी सतर्कता बरती जाए। यह आह्वान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल दहाणूकरवाड़ी से आरे स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रायल रन के उद्घाटन कार्यक्रम में किया।
पुण्यश्लोक अहिल्या देवी की जयंती पर उनका अभिवादन करके मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इस महानगर को दिशा और रफ्तार देनेवाला है। एक साल से ज्यादा समय से राज्य पर कोरोना का संकट है। लेकिन इस अवधि में भी इलाज की सुविधाएं निर्माण करते हुए मुंबई जैसे गतिशील महानगर के विकास की रफ्तार कम नहीं होने दी गई। जिस तरह मुंबई बढ़ रही है, उसी तरह उसके विकास की गति भी कायम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न बुनियादी ढांचे और परिवहन परियोजनाओं के कारण मुंबई जो रफ्तार पकड़ रही है, इस यात्रा में बतौर मुख्यमंत्री मुझे शामिल होने का मौका मिला। मुंबई मेट्रो का काम पूरा हो चुका है। मेट्रो के स्टेशनों और कोचों के लिए नई पीढ़ी के विचारों पर अमल किया गया है। मुंबई आधुनिक शहर है और पुरानी परंपराओं की विरासत समेटे हुए है। विभिन्न नगरों में हो रहे विकास कार्य सामूहिक उपलब्धि है।
इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक, मुंबई के पालकमंत्री असलम शेख, मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर, सांसद राहुल शेवाले सहित अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


