Home Crime 1.22 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

1.22 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

15
0

नवी मुंबई : एक अन्य मामले में नवी मुंबई के 45 वर्षीय व्यक्ति से विदेशी मुद्रा व्यापार धोखाधड़ी में 1.22 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई. वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और अन्य प्रासंगिक धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.
उन्होंने बताया कि आरोपी ने खारघर निवासी व्यक्ति से कथित तौर पर संपर्क किया और उसे आकर्षक मुनाफा मिलने का लालच देते हुए विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश करने को कहा. अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने नवंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच 1.22 करोड़ रुपये का निवेश किया.