Home Maharashtra शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई...

शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

13
0

मालेगांव : मालेगांव से मनमाड़ की ओर जाते समय चौंडीघाट पर भीषण गर्मी में शॉर्ट सर्किट के कारण चलती आयशर ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक ने सावधानी बरतते हुए वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आग और भड़क गई और आयशर ट्रक लपटों में घिर गया। इस बीच, दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने रोष जताया। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।