Home Crime सड़क पर हुई महिला की डिलीवरी!अस्पताल ने गर्भवती को भर्ती करने से...

सड़क पर हुई महिला की डिलीवरी!अस्पताल ने गर्भवती को भर्ती करने से किया था इनकार

76
0

अहमदनगर, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अहमदनगर के ग्रामीण अस्पताल में डिलीवरी के लिए गई एक महिला को अस्पताल प्रशासन ने भर्ती करने से मना कर दिया। अस्पताल के इस लापरवाही भरे रवैए के चलते महिला की अस्पताल के बाहर ही सड़क पर डिलीवरी हुई।
जब प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को लेकर उसका पति अस्पताल पहुंचा। तब डॉक्टरों ने यह कहा कि अभी डिलीवरी के लिए सही समय नहीं आया है।

महिला के दर्द को देखते हुए पति ने बार-बार डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन से महिला को भर्ती कर डिलीवरी करवाने की गुहार लगाई लेकिन डॉक्टरों ने उसकी एक न सुनी। अस्पताल प्रशासन की उदासीनता से परेशान होकर महिला जैसे अस्पताल से लेकर कुछ कदम की दूरी पर पहुंची तो वहीं सड़क पर उसकी डिलीवरी हुई।