नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान का नाम बदलकर शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के नाम पर रखने के विरोध में मंगलवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों और कुछ भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया और चिड़ियाघर का नाम परिवर्तित करने की मांग की. महाराष्ट्र सरकार ने हाल में गोरेवाडा अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर का नाम बदलकर बालासाहेब ठाकरे गोरेवाडा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान कर दिया है.
नागपुर की पूर्व महापौर और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य माया इवनाते, गड़चिरौली से भाजपा विधायक देवराव होली, राज्य के पूर्व जनजाति विकास मंत्री अशोक उईके और अन्य आदिवासी नेताओं ने नागपुर के सिविल लाइंस इलाके में गोंड (आदिवासी समुदाय के) राजा भक्त बुलंद शाह की प्रतिमा पर धरना दिया.
उनकी मांग है कि प्राणी उद्यान का नाम गोंडवाना गोरेवाडा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान किया जाए. इवनाते ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले आश्वस्त किया था कि प्राणी उद्यान का काम पूरा होने के बाद उसका नाम गोंडवाना गोरेवाडा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान किया जाएगा.
उन्होंने कहा, ‘अगर बाला साहेब ठाकरे जीवित होते, तो वह आदिवासी समुदाय के सम्मान में चिड़ियाघर का नाम गोंडवाना रखने का समर्थन करते. हम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अनुरोध करते हैं कि वह इसका नामक गोंडवाना गोरेवाडा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान करें.’
प्रदर्शनकारियों ने भविष्य में अपना आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. इस मुद्दे पर विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने भी कटोल रोड पर प्रदर्शन किया है. समाचार एजेंसी मुताबिक विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के सदस्य राम नेओले ने कहा, ‘हम नहीं चाहते कि चिड़ियाघर का नाम एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर रखा जाए, जिसने हमेशा पृथक विदर्भ राज्य के मांग का विरोध किया हो.’
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार (26 जनवरी) को भारत में सबसे बड़ा कहे जाने वाले नागपुर के इस प्राणी उद्यान का नाम बदलने के बाद उद्घाटन किया. अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के नाम में बदलाव की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने गोरेवाडा परियोजना के तहत गोंड जनजाति की संस्कृति और इतिहास को चित्रित करते हुए गोंडवाना थीम पार्क की स्थापना की घोषणा की.





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


