मुंबई : राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई में नए वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल को भेज दिया है। इसी के साथ मुंबई में चुनावी महासमर की शुरुआत भी हो गई है। राज्य सरकार ने बीएमसी 2022 के चुनाव से पूर्व मुंबई महानगरपालिका के वार्डों की संख्या 227 से बढ़ा कर 236 करने का निर्णय लिया था। सभी पार्टियों मुंबई में ओबीसी आरक्षण की मांग कर रही थी, लेकिन अभी ओबीसी आरक्षण पर बैकवर्ड आयोग की बैठक ही चल रही है।
उसके पहले राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दिया है। इससे तय हो गया है मुंबई महानगरपालिका चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना ही कराया जाएगा। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना बीएमसी अपने डोमिन पर डालकर 1फरवरी से 14 फरवरी तक शिकायत और सुझाव मांगी जाएगी। मुंबईकरों से परिसीमन पर मिलने वाली सजेशन ऑब्जेक्शन की जानकारी 16 फरवरी को बीएमसी चुनाव आयोग को सौंपेगा। इसके लोगों से प्राप्त शिकायत और सुझाव का 16 फरवरी से 26 फरवरी तक निपटारा किया जाएगा। 2 मार्च को अंतिम सूची दे दी जाएगी उसके बाद वार्डो के आरक्षण की लॉटरी उसके बाद चुनाव घोषित होगा।
नए वार्डों के साथ होने वाले चुनाव में एसी औए एसटी का वार्ड आरक्षण रखा गया है, जबकि ओबीसी आरक्षण कॉलम रिक्त रखा गया है। मुंबई की 236 सीटों के लिए एस सी के लिए 15 और एसटी के लिए 2 सीटें आरक्षित की गई हैं। महिलाओं के लिए 118 सीटें आरक्षित की गई हैं। जिनमें 8 एससी और 1 सीट एसटी महिला के लिए बाकी बची 109 सीटें सामान्य महिला वर्ग के लिए होगी। बाकी बची 219 सीटों पर पुरुष उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


