मुंबई : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो में छेड़छाड़ कर वायरल करने वाले आरोपी को भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी को मुंबई से भोपाल लेकर आ रही है। आरोपी परवेज इकबाल मुंबई का रहने वाला है। आरोपी ने मुख्यमंत्री को दारूबाज मुख्यमंत्री समेत अन्य आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया था।
मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में नई आबकारी नीति को स्वीकृति दी है। इसमें शराब के लाइसेंस को लेकर कई तरह की छूट दी गई है। इसे लेकर मुंबई के परवेज इकबाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को एडिट कर यूट्यूब पर वायरल किया था। इसमें मुख्यमंत्री को दारुबाज मुख्यमंत्री समेत कई आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच को भाजपा के पदाधिकारी ने शिकायत की थी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई से भोपाल लेकर आ रही है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से अभी पूछताछ की जाएगी।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


