कानपुर : बिहार और मुंबई के लिए चलाईं गईं सभी ट्रेनें नवंबर में पूरी तरह फुल हैं। ऐसे में रेलवे उक्त रूट के लिए लगातार त्योहार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम में बुधवार को चार जोड़ी ट्रेनें चलाने की अनुमति दी गई है।
-आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन 12, 15 और 18 नवंबर को चलेगी। 13, 16 और 19 को यह ट्रेन भागलपुर से वापस आएगी। ट्रेन संख्या 04472 आनंद विहार से सुबह 11 बजे चलकर 6:25 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, मोकेहम, क्यूल, जमालपुर होते हुए सुबह 8:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
-आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन 12 और 15 नवंबर को चलेगी जबकि 13 और 16 नवंबर को जयनगर से वापस आएगी। ट्रेन संख्या 04478 आनंद विहार से दोपहर 12 बजे चलकर शाम 6:50 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया प्रयागराज, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए दूसरे दिन सुबह 11:15 बजे जयनगर पहुंचेगी।
-आनंद विहार से कटिहार त्योहार स्पेशल 14 और 17 नवंबर को चलेगी जबकि 15 और 18 नवंबर को कटिहार से वापस आएगी। ट्रेन संख्या 04480 आनंद विहार से सुबह 11:15 बजे चलकर शाम 5:55 बजे सेंट्रल आएगी। यहां से वाया प्रयागराज, पाटलिपुत्र, बरौनी होते हुए सुबह 9:20 बजे कटिहार पहुंचेगी।
-पुणे से गोरखपुर के लिए त्योहार स्पेशल 14 और 21 नवंबर को चलेगी और 16 व 23 नवंबर को वापसी करेगी। ट्रेन संख्या 02031 पुणे से 4:15 बजे चलकर अहमदनगर, भुसावल, भोपाल, बीना, झांसी होते हुए दूसरे दिन दोपहर 3:35 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होते हुए रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


