मुंबई, वर्ली इलाके में गाड़ियों में कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ और पुलिस वाले पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस केस में 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के हमले में पुलिस वाला गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल्हाड़ी को भी जब्त किया है।
ज्ञात हो कि मुंबई के वर्ली पुलिस को सुचना मिली थी कि ई मोजेस रोड पर एक युवक कुल्हाड़ी से गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी उल्लास यादव सहित अन्य ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान युवक भड़क गया और उसनें यादव के पेट में और हाथ पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
वहीं इस हमले में पुलिस अधिकारी उल्लास यादव घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया। यह पूरी घटना बुधवार की बताई जा रही है। स्थानीय नागरिक और पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम आवेश फारुख खान (23) है। वह वर्ली के जिजामाता नगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद कुल्हाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही उसके खिलाफ तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बहरहाल आरोपी गाड़ियों में क्यों तोड़फोड़ कर रहा था इसकी जांच पुलिस कर रही है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 72
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today :
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


