मुंबई, विवाहिता आयशा और दो नवजात बेटियों की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों की रूह कांप गई। मुस्ताक और आयशा की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। मुस्ताक ने बताया कि वह ट्रक चालक है। तकरीबन ५ साल पहले उसके मोबाइल पर एक मिस कॉल आई थी जो कि आयशा की थी, उसके बाद दोनों में बातें होने लगी और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। आगे बढ़ती प्रेम कहानी के साथ ही दोनों ने ४ साल पहले कोर्ट जाकर प्रेम विवाह कर लिया। २ वर्ष पूर्व आयशा ने बेटी आईफा को जन्म दिया और उसके बाद से ही दोनों में विवाद होने शुरू हो गए। तकरीबन ६ माह पहले अलफिशा का जन्म हुआ और आयशा का खर्च को लेकर पति से आए दिन विवाद शुरू हो गया। इस बीच आयशा और दोनों बेटियों की मौत के साथ ही यह प्रेम कहानी भी खत्म हो गई। पुलिस के द्वारा जब आयशा के मायके पक्ष के लोगों को फोन कॉल की गई तो उसके भाई ने अपना मोबाइल ही बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि उसके परिवार के लोग आयशा की मौत पर भी आना ही नहीं चाह रहे हैं। हालांकि शीशम के पेड़ पर तकरीबन १२ फीट की ऊंचाई पर महिला ने कैसे दोनों को चढ़ाया होगा और वह खुद कैसे चढ़ी होगी? इसको लेकर कश्मकश जारी है। पहले पेड़ पर दुपट्टे के सहारे दोनों बच्चियों को लटकाने के बाद वह खुद भी लटक गई। तीनों के शवों को देखने के बाद हर कोई हैरान था। मुस्ताक का कहना है कि ग्रामीणों ने उसे आयशा और दोनों बच्चों के लटके होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की मदद से सभी शवों को नीचे उतरवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विवाद वाले दिन का कारण जानने के बाद हर कोई भी हैरान है। घटना वाले दिन आयशा का बटन वाला फोन टूट गया था और उसने मुस्ताक से स्मार्टफोन दिलाने की जिद की, जबकि मुस्ताक वही फोन ठीक करवाने की बात कर रहा था। इसके बाद दंपति में विवाद हो गया और गुस्से में मुस्ताक ने आयशा को थप्पड़ जड़ दिया। आयशा ने पहले घर के अंदर रखे कपड़ों में आग लगा दी और फिर दोनों बेटियों को लेकर जंगल की ओर निकल गई। काफी खोजबीन के बाद सभी के शव लटके हुए मिले।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


