मुंबई, राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को पहले मदद दो, ‘ईडी’ सरकार की मदद अब तक केवल कागजों पर है, सरकार कोहराम ज्यादा मचाती है और उसका काम शून्य है, ऐसा तंज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने ‘ईडी’ सरकार पर कसा।
राष्ट्रवादी कांग्रेस का एक बड़ा नेता पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और नवाब मलिक की तरह जल्द ही जेल में जाएगा, ऐसा भाजपा नेता मोहित कंबोज ने कहा था। राज्य में सिंचाई घोटाला मामले को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के तत्कालीन महानिदेशक परमबीर सिंह के कार्यकाल २०१९ में बंद कर दिया गया था। इस मामले की पुन: जांच कराई जाए, ऐसी मांग कंबोज ने की है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए उक्त सवाल पर जयंत पाटील ने कहा कि हम घबरा नहीं रहे हैं, हमने कंबोज को चुनौती दी है। वह जो चाहे, वह जांच कराएं। उन्होंने आगे कहा कि मूल समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए सिंचाई घोटाले की जांच की बात उड़ाई जा रही है। १५ वर्ष पुराने मामले को उठाकर विरोधी दलों को बदनाम करने की चाल है। वर्तमान सरकार जो काम कर रही है, उससे हम घबरा नहीं रहे हैं, हम विरोधी दल के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएंगे, ऐसा विश्वास पाटील ने व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि `ईडी’ सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार नाराज विधायकों को मनाने, विभागों के बंटवारे में उभरे मतभेद को दूर करने में व्यस्त है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


