मुंबई: मायानगरी मुंबई में भीड़ ने एक व्यक्ति को चोर होने की आशंका में कथित तौर पर इतना पीटा कि गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस के के मुताबिक शाहरुख शेख नामक व्यक्ति को दामू नगर के लोगों ने 10 दिन पहले तब पकड़ लिया था जब वह वहां पहले से खड़े अपने ऑटोरिक्शा की देखभाल करने पहुंचा था। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने उसे यह कहते हुए पीटना शुरू कर दिया कि वह चोर हो सकता है। भीड़ ने पिटाई करने के बाद शेख को पास के एक सूनसान जगह पर फेंक दिया था।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘कुछ राहगीरों से जानकारी मिलने पर उस व्यक्ति को थाने लाया गया और उस पर चोरी का मामला दर्ज किया गया। हालांकि, आरोपी व्यक्ति को दो दिन बाद जमानत मिल गई, लेकिन संभवत: पिटाई से आई चोट के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’ मृतक के परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि वह सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर पिटाई करने वालों को पकड़े।
शेख के परिजनों ने रविवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय (उत्तरी क्षेत्र) के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि इस घटना में एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल थे। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय नेताओं के दबाव के कारण जांच नहीं हो रही है। समता नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक आनंदराव हाके ने कहा, ‘हमने पहले शेख पर चोरी का मामला दर्ज किया और फिर परिजनों की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ दंगा करने का मामला दर्ज किया है’।





Users Today : 12
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 119
Users Last 30 days : 617
Users This Month : 269
Users This Year : 11290
Total Users : 72497
Views Today : 13
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 142
Views Last 30 days : 754
Views This Month : 338
Views This Year : 12971
Total views : 108994
Who's Online : 0


