मुंबई: यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के पालघर से अयोध्या के 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गैंगेस्टर की पहचान रहीमुल अंसारी निवासी नोचा थाना बेला जिला सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है। गैंगेस्टर के पास से मोबाइल, आधार कार्ड और 290 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया।
यूपी एसटीएफ को काफी दिनों से फरार गैंगस्टर रहीमुल अंसारी के बारे में सूचनाएं मिल रही थीं। प्रयागराज टीम गैंगेस्टर रहीमुल के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान उसके पालघर में होने की सूचना मिली। जानकारी होते ही एक टीम मुंबई रवाना हो गई। गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे एसटीएफ टीम ने मुंबई के पाटिल पाड़ा चिंचोटी स्थित साड़ी कंपनी के सामने गैंगेस्टर रहीमुल अंसारी को गिरफ्तार किया गया।
ताला बंद घरों को बनाते थे निशाना
गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसका एक गिरोह सक्रिय है, जो चोरी की घटनाएं करता है। इसमें उपेंद्र सोनी और शिवपूजन प्रमुख है। 2016 में काम के सिलिसले में मुंबई आया था। जहां उसकी यूपी के रहने वाले परवेज, शिवपूजन और मुंबई का रहने वाला दीपक से मुलाकात हुई। इनके साथ मिलकर ताला बंद घरों में चोरी करने लगा।
2021 में अयोध्या आया और चोरी करने लगा
2016 में मुंबई पुलिस ने आरोपी रहीमुल अंसारी को गिरफ्तार किया था। इसके पास से एक किलोग्राम से अधिक सोना मिला था। रहीमुल को जेल भेज दिया गया था। दो साल की जेल हुई थी। थाणे जेल में सजा काटने के दौरान उसकी मुलाकात उपेंद्र सोनी से हुई। 2021 में उपेंद्र सोनी के साथ अयोध्या आया और चोरी करने लगा। अयोध्या में एक गाड़ी का शीशा तोड़कर करीब 15 लाख का सोना चोरी किया था। चोरी की गई संपत्ति से पाटिल पाड़ा में नौ लाख की एक दुकान खरीदी थी।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


