मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों से रोजाना यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों का सफर अब मनोरंजक होने वाला है. मध्य रेलवे ने शुक्रवार से लोकल ट्रेनों में Content on Demand सेवा की शुरुआत की है, जिसका इस्तेमाल करके यात्री सफर के दौरान फिल्मों, टीवी शोज का आनंद लेने के साथ-साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं, वो भी बिना अपने इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल किए हुए. इस सेवा की सबसे खास बात यह होगी कि इन सब सुविधाओं के लिए यात्रियों को कोई चार्ज नहीं देना होगा और मुफ्त में इसका लाभ उठा सकेंगे.
मध्य रेलवे के जीएम अनिल कुमार लाहोटी ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए बताया कि नॉन फेयर रेवेन्यू के तहत इसकी शुरुआत की गई है. इसके शुरू होने से यात्री फोन के जरिए फिल्मों, टीवी शोज सहित तमाम अन्य चीजों का आनंद मुफ्त में ले सकेंगे. इतना ही नहीं, इससे रेलवे को भी नॉन फेयर रेवेन्यू जेनरेट करने में मदद मिलेगी.
इस सेवा का आनंद लेने के लिए यात्रियों को प्ले स्टोर में जाकर सुगर बॉक्स ऐप को डाउनलोड करना होगा. ऐप के डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर के जरिये लॉगिन करना होगा. लॉगिन होने के बाद सुगरऐप वाई फाई से कनेक्ट करने का विकल्प दिखाई देगा और उसको क्लिक करते ही यात्री मूवीज, टीवी के शोज, शॉपिंग का आनंद मुफ्त में ले पाएंगे. रेलवे के आला अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में कुल 165 लोकल ट्रेनों में यह सेवा शुरू की गई है. 10 ट्रेनों को इस सेवा से लैस कर दिया गया है, बाकी को करने की प्रक्रिया जारी है. इस सेवा के जरिए रेलवे 5 सालों में 8 करोड़ रुपए का नॉन-फेयर रेवेन्यू जेनरेट करेगी.





Users Today : 0
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 107
Users Last 30 days : 605
Users This Month : 257
Users This Year : 11278
Total Users : 72485
Views Today :
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 129
Views Last 30 days : 741
Views This Month : 325
Views This Year : 12958
Total views : 108981
Who's Online : 0


