मुंबई : मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक दस्ते (एएनसी) ने अंधेरी (पूर्व) के सहारगांव इलाके से 1 करोड़ 22 लाख रुपए की कोकीन बरामद की गयी है। इस मामले में एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। मुंबई में ग्राहकों को कोकीन सप्लाई कर रहा था।
एएनसी को अंधेरी (पूर्व) सहारगांव इलाके में कोकीन की सप्लाई करने विदेशी नागरिक के आने की सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे के मार्गदर्शन में बांद्रा यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संजय चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक वाहिद पठान और सुरेश भोये की टीम ने सहारगांव इलाके से ट्रैप लगा कर एक संदिग्ध नाइजीरियन को पकड़ा। उनकी पहचान पॉल अबे एन्जोकु (31) के रूप में हुई। उसके पास से 407 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 22 लाख रुपए बताई जा रही है।
कपड़ा बिक्री की आड़ में कोकीन की सप्लाई
पॉल इबे एन्जोकु नाइजीरिया से कपड़ा बिक्री करने के लिए भारत आया और कोकीन की सप्लाई करने लगा। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह मुंबई में कोकीन की सप्लाई करने वाले 6 से 7 विदेशी नागरिकों के गिरोह का हिस्सा है। एएनसी ने उसे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 388
Users Last 30 days : 865
Users This Month : 349
Users This Year : 9299
Total Users : 70506
Views Today : 2
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1127
Views This Month : 486
Views This Year : 10523
Total views : 106546
Who's Online : 1


