मुंबई, मालाड पुलिस ने दिन दहाड़े घर मे घुसकर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है. यह गैंग मालाड इलाके में एक सीनियर सिटीजन नागरिक के घर में जब वह दोपहर में जन्मदिन की पार्टी करने बाहर गया था तभी उसके घर मे घुसकर चोरों ने कीमती सामान टीवी,लैपटॉप सहित 40 लाख की लूट कर फरार हो गए थे.जब वह वापस घर आया तो उसके घर का सामान बिखरा हुआ था. पुलिस ने सीनियर सिटीजन नागरिक की शिकायत के आधार पर जांच करते हुए 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है. इस गैंग के सभी सदशयो पर मुंबई के अलग अलग पुलिस स्टेशनों में 25 से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज है. इनके पास से 16 लाख कीमत के लैपटॉप,टीवी कैश बरामद किया गया है.
ज़ोन 11 डीसीपी विशाल ठाकुर के अनुसार आरोपियो को पकड़ने के लिए मालाड पुलिस ने भेष बदलकर उनका पीछा किया. महिला पुलिस अधिकारी ने भी अहम भूमिका निभाई जिसके तहत यह आरोपी काफी शातिर है. इन आरोपियों के ऊपर मुंबई नवी मुंबई के इलाकों में 25 से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज है.
यह गैंग के सद्श्य दिन में एक साथ टैक्सी से चलते है. और इलाके में रेकी करते है. शिकायत कर्ता जब अपने जन्मदिन की पार्टी करने बाहर गया था तभी इस गैंग ने मिलकर उसके घर से सामान चोरी कर फरार हो गए थे. पुलिस ने 5 आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है.इनके पास से लैपटॉप,टीवी सहित करीब 16 लाख की सामान बरामद कर ली गई है. यह सभी आरोपी मुंबई के रहने वाले है.





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


