मुंबई, महाराष्ट्र में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है. इसकी वजह से मौसम पर काफी प्रभाव पड़ रहा है. कई जगहों पर बारिश हुई है और ठंड भी बढ़ गई है. इस बीच आज मुंबई सहित प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है. हालांकि पुणे और नागपुर में बादल छाए रह सकते हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 23 से 25 फरवरी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. विदर्भ में भी इसका असर होगा. आइये जानते हैं कि आज महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मौसम कैसा रहेगा?
मुंबई में आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 129 दर्ज किया गया है.
पुणे में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. धुंध के साथ बादल छाए रहेंगे. वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 94 दर्ज किया गया है.
नागपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज मौसम साफ रहेगा. वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 111 है, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.
नासिक में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 111 है.
औरंगाबाद में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 111 है.





Users Today : 1
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 387
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 348
Users This Year : 9298
Total Users : 70505
Views Today : 1
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1126
Views This Month : 485
Views This Year : 10522
Total views : 106545
Who's Online : 0


