मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई महानगर पालिका में शिवसेना के करप्शन और मनमानी के खिलाफ बीएमसी मुख्यालय में ही धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन के दौरान बीजेपी ने शिवसेना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की और भ्रष्टाचार से संबंधित स्लोगन लिखे कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में भाजपा के नगरसेवक और पार्टी नेता विनोद मिश्रा, भाजपा के गटनेता और स्थाई समिति के अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे,नगरसेवक कमलेश यादव,नगरसेवक भालचंद्र सिरसाट, विद्यार्थी सिंह और राहुल नार्वेकर और राजेश्री शिवडकर शामिल थी। इस दौरान भाजपा के सभी नगरसेवक शिवसेना के करप्शन वाले पोस्टर पहनकर ‘आम्ही तिघे भाऊ भाऊ 100 कोटि वाटून खाऊं की नारेबाजी करते हुए ठेकेदारों और शिवसेना नगरसेवकों की मिली भगत से होने वाले भ्रष्टाचार को लेकर जांच की मांग की।
इस बारे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के गट नेता प्रभाकर शिंदे ने कहा कि सत्ताधारी शिवसेना भष्ट्राचार कर अपनी मनमानी से सभी प्रस्तावों को पास कर देती है। विरोधियों को कुछ बोलने नहीं दिया जाता। शिवसेना पुराने प्रस्तावों को बिना किसी चर्चा पास कर रह है, यह उचित नहीं है। इसके अलावा ठेके ब्लैक लिस्टेड कम्पनियों को दिए जाते है और बदले में कमीशन लिया जाता है अन्य कामों में भी अनियमितता बरती जाती है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


