मुंबई, पुलिस ने हत्या और मादक पदार्थ की तस्करी समेत कम से कम 37 मामलों में वांछित गैंगस्टर इलयास बचकाना को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराज्यीय अपराधी को मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने कर्नाटक पुलिस की मदद से शनिवार शाम को गिरफ्तार किया है.
वह हत्या, कत्ल की कोशिश, चोरी, लूट, मादक पदार्थों की तस्करी, सशस्त्र कानून के साथ-साथ महाराष्ट्र संगठित अपराध कानून (मकोका) समेत कम से कम 37 मामलों में यहां वांछित था. उन्होंने कहा कि गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के बाद उसे मुंबई लाया गया है और उसे पिछले साल 30 अप्रैल को दर्ज हत्या की कोशिश के एक मामले के संबंध में भायखला पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
अधिकारी के मुताबिक, 47 वर्षीय राजू लुलाडिया पर तीन लोगों ने लोहे की रॉड और पाइप से कथित रूप से हमला किया तथा बचकाना ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


