Home Crime मुंबई के पूर्व पुलिस चीफ को गिरफ्तारी से मिला संरक्षण जारी रहेगा

मुंबई के पूर्व पुलिस चीफ को गिरफ्तारी से मिला संरक्षण जारी रहेगा

34
0

मुंबई, पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को मिला गिरफ्तारी से संरक्षण जारी रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई दौरान यह बात कही. परमबीर सिंह बनाम महाराष्ट्र सरकार मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई. शीर्ष न्यायालय ने कहा कि महाराष्ट्र में बहुत परेशान करने वाली तस्वीर है. जहां मुंबई के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह को अपने ही पुलिस बल पर भरोसा नहीं है और राज्य सरकार को सीबीआई पर भरोसा नहीं है. कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को तीन हफ्ते में सीबीआई के हलफनामे पर जवाब देने को कहा है. न्यायालय ने कहा कि तब तक परमबीर सिंह जांच में सहयोग करते रहेंगे. मामले की सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी.
परमबीर सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फिर चिंता जताई है. जस्टिस एसके कौल ने कहा, “अगर संस्थान एक-दूसरे के खिलाफ इस तरह के संदेह व्यक्त करने लगे तो हम क्या करें. ये परेशान करने वाली तस्वीर है. हम चाहते हैं कि राज्य सरकार भी कदम उठाए. हमें देखना होगा कि वे जांच को आगे ले जा पाते हैं या नहीं.”