मुंबई : महाराष्ट्र में फिलहाल विधानमंडल का बजट अधिवेशन चल रहा है. कई अहम सवाल इस अधिवेशन में किए जा रहे हैं.आम तौर पर विपक्षी नेता सत्ता पक्ष से सवाल किया करते हैं. लेकिन बात जरा अलग है. कांग्रेस पार्टी महा विकास आघाडी सरकार में शामिल है और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने अपनी ही सरकार से सवाल किया है. ऐसा उन्होंने लगातार दूसरे दिन किया है. सोमवार को उन्होंने किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा उठाया था. मंगलवार को उन्होंने राज्य में बेरोजगारी का मुद्दा उठा दिया है. उन्होंने सवाल किया है कि राज्य के अलग-अलग विभागों में लाखों पद खाली हैं. लेकिन पिछले पांच-छह सालों से सरकारी नौकरियों की भर्ती क्यों नहीं हुई है? महाराष्ट्र में लाखों की तादाद में बेराजगार युवा इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने की राह देख रहे हैं. अलग-अलग खाली पदों में नौकरियों की बहाली के लिए सरकार की योजना क्या है?
विधानसभा में बोलते हुए नाना पटोले ने कहा, ‘हर साल राज्य में 9 फीसदी कर्मचारी रिटायर होते हैं. फिलहाल जो रिक्त पदों का आंकड़ा बताया गया है, वो कम है. रिक्त पदों की संख्या बताई गई संख्या से कहीं ज्यादा है. पिछले पांच-छह सालों में एक भी पद में भर्ती नहीं हुई है. विधानसभा में भी कर्मचारियों का बड़ा बैकलॉग है. कर्मचारियों की संख्या ही पूरी नहीं होगी तो हम जनता की सेवा कैसे करेंगे?’
Home Maharashtra महाराष्ट्र में लाखों पद हैं खाली, नौकरियां कब होंगी बहाल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष...





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


