मुंबई: प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत के साथ ही संजय राउत ने कहा कि आज मुंबई में काफी हलचल है। कई जगहों पर शिवसेना नेताओं पर इनकम टैक्स की रेड शुरू है। मुझे ऐसा लगता है कि जब तक बीएमसी के चुनाव संपन्न नहीं होते हैं। तब तक इनकम टैक्स विभाग मुंबई के हर वार्ड में इसी तरह से रेड करेगी। सवाल यह भी है कि सिर्फ महाराष्ट्र और महाविकास अघाड़ी सरकार के नेताओं को ही क्यों टारगेट किया जा रहा है? क्या देश के दूसरे राज्यों में सेंट्रल एजेंसियों के पास काम खत्म हो गया है?
बीजेपी की एटीएम बनी ईडी
संजय राउत ने आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारी बीजेपी के लिए एटीएम मशीन बन चुके हैं। इस बात की पूरी जानकारी मैंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को 13 पन्नों का पत्र मैंने प्रधानमंत्री को लिखा था। उन्हें बताया था कि स्वच्छ भारत अभियान में कचरा साफ करने के साथ ही इन्हें भी साफ करना पड़ेगा। जिस ईडी को आपने सबके खिलाफ रेड करने के लिए काम पर लगाया है। आखिर वह क्या कर रही है? यह मैंने उनको बताया है। फिलहाल यह केवल पहला भाग है, ऐसे दस भाग हैं, जिन्हें मैं जल्द दूंगा। पिछले कुछ सालों से ईडी वसूली रैकेट चला रही है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


