मुंबई: आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय एक बार फिर आक्रामक हो गया है. मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर मनोज जारांगे पाटिल अंतरवाली सराती में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, ऐसे में अब पूरे मराठा समाज की ओर से महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया है. संपूर्ण मराठा समाज की ओर से 14 तारीख को शांतिपूर्वक महाराष्ट्र बंद रखने की अपील की गई है.
सकल मराठा समाज ने ऐलान किया है की आने वाले 14 तारिक पूरा महाराष्ट्र बंद रहेगा और सभी मराठाओं से बंद का समर्थन करने की अपील की गई है. महाराष्ट्र बंद का पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल पोस्ट में बंद का ऐलान सकल मराठा समाज की और से किया गया है.
मराठा आरक्षण मुख्यमंत्री द्वारा अध्यादेश जारी करने के बाद सांत हो गया था लेकिन अध्यादेश लगा करने के बाद अब तक कुछ नहीं जिसे लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मराठा समाज एक बार फिर आक्रामक हो गए हैं. वहीँ दूसरी और मनोज जरंगे पाटिल फिरस से एक बार भूक हड़ताल पर बैठ गए हैं.
मराठाओं के सभी मांगों पर अब तक सरकार द्वारा कुछ खास एक्शन देखने नहीं मिला है. जिसे लेकर अब मराठा समझ आक्रामक ही गया है.
इससे पहले मराठा समाज 19 जनवरी को आक्रामक हुए थे और मुंबई में विरोध प्रदशर्न करने के लिए राज्यभर के लाखों मराठाओं को लेकर मनोज जरंगे पाटिल रवाना हो गए थे. लेकिन लाखों मराठाओं के मुंबई से सटे वासी में पहुंचते ही मुख्यमंत्री भी वाशी पहुंच गए. तभी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया की मराठाओं को आरक्षण मिलेगा और जिसे लेकर GR भी लगी कर दिया गया. महाराष्ट्र सरकार ने मराठाओं की मांग को स्वीकार करते हुए मराठाओं को मुंबई आने से पहले ख़ुशी-ख़ुशी रवाना कर दिया था.





Users Today : 1
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 387
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 348
Users This Year : 9298
Total Users : 70505
Views Today : 1
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1126
Views This Month : 485
Views This Year : 10522
Total views : 106545
Who's Online : 0


