नवी मुंबई, पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर से दो बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की उम्र 24 साल है और उन्हें पनवेल के नदवे में खिदुकपाड़ा गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एटीएस की एक टीम ने खिदुकपाड़ा इलाके के निरीक्षण के दौरान पाया कि एक चॉल में दो लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। अधिकारियों ने जब दोनों से पूछताछ की तो वे देश में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।
पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के पास से आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए। उनके खिलाफ शनिवार को पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम-1950 और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने उनकी गतिविधियों और अवैध आव्रजन नेटवर्क से किसी संभावित संबंध का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 387
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 348
Users This Year : 9298
Total Users : 70505
Views Today : 1
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1126
Views This Month : 485
Views This Year : 10522
Total views : 106545
Who's Online : 0


