Home Crime डेढ़ हजार पैथलैब अवैध, कार्रवाई करने के लिए बनी कमेटी

डेढ़ हजार पैथलैब अवैध, कार्रवाई करने के लिए बनी कमेटी

96
0

मुंबई। अवैध रूप से चल रहे पैथलैब लोगो की जान से खिलवाड़ कर रहे है।प्रशासन की ओर से कठोर कार्रवाई करने के लिए कोई कदम नही उठाए जाने से मुंबई जैसे शहर में कुकुरमुत्ते की तरह जगह जगह अवैध लैब पाए जा सकते है। राज्य सरकार अवैध चल रहे पैथलैब पर कार्रवाई करने के लिए एक समिति की स्थापना की है जिसके माध्यम से अवैध पैथलैब पर अब कार्रवाई करने की जानकारी दी गई है।
भाजपा नेता राजहंस सिंह और मनीषा कायनदे ने मुंबई सहित पूरे राज्य भर में लगभग 8 हजार अवैध पैथलैब के माध्यम से लोगो के जीवन से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया।राजहंस सिंह ने कहा है कि राज्य में कुल 13 हजार पैथलैब चल रहे है जिसमे 8 हजार लैब अवैध है । इसी तरह मुंबई डेढ़ हजार पैथलैब अवैध शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अवैध पैथालॉजी पर कार्रवाई करने के लिए वैदेयक परिषद कठोर कार्रवाई करती थी कई अवैध पैथालॉजी को सील भी किया था। कोरोना काल मे भी मरीजों को जिसकी जरूरत नही थी पैथलैब कि ओर से उन्हें भी जांच का सामना करना पड़ा था । कोरोना काल मे लोगो से उसका भी सामना करना पड़ा था। अवैध रूप से चल रहे पैथलैब पर कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार ने एक समिति की स्थापना की है अब जिसके माध्यम से अवैध पैथलैब पर कठोर कार्रवाई किए जाने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है।
यह है समिति जो करेगी अवैध पैथलैब पर कार्रवाई
आयुक्त स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत टीम तैयार की गई जिसमे इस विभाग से संबंधित सुविधा वधकीय शिक्षण विभाग, माहाराष्ट्र वैद्यकीय परिषद,माहाराष्ट्र पैरामेडिकल परिषद,खाद्य एवं आपूर्ति एवं पथोलॉजिस्ट ,माइक्रोबायोलॉजिस्ट संगठना, आदि विभीन्न लोगो की समिति बनाई गई है जो राज्य भर में अवैध रूप से चल रहे पैथलैब पर कार्रवाई करेगी।