मुंबई, एयर इंडिया इंजीनियर्स सर्विसेस के एयरक्राफ्ट तकनीशियनों ने मुंबई के आजाद मैदान में मांगों को लेकर हड़ताल कर दिया है. गौरतलब है कि एयरक्राफ्ट तकनीशियनोों की राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल 15 मार्च से जारी है. तकनीशियनों की मांग है कि स्थायी कर्मचारियों के बराबर वेतन मिले, वेतन में डीए को शामिल किया जाए, नौकरी में तरक्की मिले और वेतन में बढ़ोतरी हो.
एयरक्राफ्ट तकनीशियन चंद प्रताप अस्थाना ने कहा, “हम स्थायी कर्मचारियों का दर्जा चाहते हैं.” एयरक्राफ्ट तकनीशियन निजी विमान कंपनी एय़र इंडिया के लिए मरम्मती और देखभाल करनेवाली कंपनी के साथ जुड़े हैं. तकनीशियन का काम मरम्मती और एयरक्राफ्ट में ईंधन भरने का है.
पिछले कुछ महीनों से श्रम आयुक्त की मौजूदगी में तकनीशियनों की एयर इंडिया इंजीनियर्स सर्विसेस लिमिटेड प्रबंधन के साथ बातचीत जारी है. एयर इंडिया इंजीनियर्स सर्विसेस लिमिटेड एयर इंडिया की सहायक कंपनी थी लेकिन विनिवेश के दौरान विमान कंपनी के साथ पैक नहीं किया गया. केंद्र सरकार का मंसूबा अलग से एयर इंडिया इंजीनियर्स सर्विसेस लिमिटेड का विनिवेश करने का है. एआईईएसएल कोलकाता, दिल्ली, नागपुर, मुंबई, हैदराबाद में काम करती है.





Users Today : 47
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 433
Users Last 30 days : 910
Users This Month : 394
Users This Year : 9344
Total Users : 70551
Views Today : 56
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 595
Views Last 30 days : 1181
Views This Month : 540
Views This Year : 10577
Total views : 106600
Who's Online : 0


