मुंबई: मायानगरी की मुंबई पुलिस का शुमार देश की बेहतरीन पुलिस फोर्स में किया जाता है। हालांकि कभी-कभी डिपार्टमेंट के कुछ पुलिस अधिकारियों की वजह से इसकी छवि पर भी धब्बा लगता रहता है। ताजा मामला बीती 19 मार्च की रात दो बजे का है। शब-ए- बरात की इस रात को भायखला के नारियलवाड़ी कब्रिस्तान के पास पुलिस की मौजूदगी में कुछ टपोरी(अपराधी) किस्म के लड़कों ने ई टीवी उर्दू(डिजिटल) के पत्रकार शाहिद अंसारी के साथ बदतमीजी की। पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि इस मामले पर पुलिस वहां मूकदर्शक बनी रही और आरोपी युवक बदतमीजी करते रहे। अंसारी से बदतमीजी करने और धमकाने वाले का नाम काशिफ अजमेरी है।
पत्रकार शाहिद अंसारी के मुताबिक 19 मार्च की रात 2 बजे के आसपास जब वे भायखला इलाके से गुजर रहे थे तभी सफेद रंग का कुर्ता और धोती पहने हुआ एक युवक उनके पास आया और पूछा कि कहां जाना है आई कार्ड दिखाओ। इस पर अंसारी ने कहा कि यहां पुलिस मौजूद है और वे पुलिस को अपना आई कार्ड दिखाएंगे। इतना सुनकर युवक भड़क गया और उसने कहा कि पुलिस ने अपुन को पूछताछ के लिए रखेला है तेरा आईकार्ड अपुन ही चेक करेगा। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस अधिकारी शाहिद के पास आए। शाहिद ने उनसे कहा कि मेरा आईकार्ड आप चेक करिए। जिस पर उन्होंने कहा कि ठीक है लाओ मुझे दिखाओ। इसी दौरान वहां एक दूसरा लड़का आया एक और लड़का है जो काले कपड़े पहने हुए था उसने कहा ज्यादा मत बोल तेरा आईकार्ड देखे बिना मैं तुझे नहीं छोड़ेगा। पुलिस कमिश्नर ने मुझे स्पेशल पावर दिया है। मौके पर पुलिस की खामोशी और मामले को बढ़ता देख शाहिद ने नजदीकी पुलिस स्टेशन का रुख किया। जहां उन्होंने पुलिस स्टेशन में मौजूद अधिकारी को पूरी घटना से अवगत कराया।
शाहिद अंसारी ने इस मामले की शिकायत मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर की थी। जिसके बाद पुलिस की तरफ से उन्हें रिस्पांस उचित रेस्पांस मिला है। हालांकि इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कि गयी है। उन्होंने इस मामले की जानकारी इलाके के डीसीपी को भी दी है। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की टीम ने भी संबंधित पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक खोत से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनकी तरफ से फोन नहीं उठाया गया। फिलहाल इस मामले में शाहिद अंसारी ने मुंबई पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को भी अवगत कराया है जिन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


