Home Crime पत्रकार मनोज दुबे ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पत्रकार मनोज दुबे ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

71
0

प्रति,
मा.मुख्यमंत्री साहेब महाराष्ट्र राज्य मुंबई।

विषय:-विधायकों के लिए मुंबई में 300 फ्लैटों की घोषणा सरकार द्वारा किये जाने के संदर्भ में।

महोदय सप्रेम नमश्कार
मैं मनोज बलीराम दुबे एक भारतीय नागरिक होने के नाते आप से विनंती करता हूं कि विधायकों दिये जाने वाले 300 फ्लैट की घोषणा पे पुनः विचार किया जाए।
महाराष्ट्र में आवास मंत्री श्री जितेंद्र आव्हाड ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में घोषणा की कि महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में विधायकों के लिए 300 फ्लैटों का निर्माण करेगा और विधायकों को फ्लैट दिये जायेंगे।
महाराष्ट्र राज्य में कार्यरत सर्वदलीय विधायकों को हर महीने में अच्छी खासी रकम दी जाती है।अवधि खत्म होते ही विभिन्न लाभ देते हुए एक बड़ी रकम पेंशन के तौर पर जारी होती है।
इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी वर्तमान और भूतपूर्व विधायक प्राप्त करते है।कई विधायको के पास करोड़ो की संपत्ति है कई विधायक खुद बिल्डर बन गए गए है जो बिल्डिंग रीडेवलपमेंट का काम कर रहे है। यह ग्राउंड रियालिटी होते हुए सर्वदलीय विधायकों को मुंबई में 300 फ्लैट देने का निर्णय बहोत गलत फैसला है जिससे मुंबई की जनता को ठेस पहुँचेगी सरकार पे प्रति गलत भावना उत्पन्न होगी।
लॉकडाउन और कोरोना काल में जनता ने काफी समस्याओं का सामना किया है लोगो के पास बच्चो के स्कूल फीस भरने और बिजली बिल भरने तक के पैसे नही है।जनता के सरकार और शिक्षा मंत्री से कई बार पत्र द्वारा मांग की स्कूल की फीस माफ की जाये लेकिन जनता की मांग किसी ने नही सुनी।ऐसी इ
स्थिति में विधायकों के लिए 300 फ्लैट के निर्माण की घोषणा जनता के जख्म पर नमक लगाने जैसा है।
माननीय मुख्यमंत्री साहेब आप एक दयालु इंसान है मेरे पत्र पर एक बार विचार करके जनता और मुंबईकरों के हित में फैसला करे हमे उम्मीद है आप मुंबई की जनता के साथ इंसाफ करेगे।

धन्यवाद।

श्री मनोज दुबे
आप का विश्वाशु
संपर्क:-9137793203