मुंबई: देश में कोरोना एक्सई वैरिएंट का पहला केस मुंबई में मिला या नहीं? इस पर महाराष्ट्र सरकार और केंद्र के बीच एक राय नहीं है। केंद्र सरकार यह मानने को तैयार नहीं है कि यह मामला अत्यधिक ट्रांसमिसिबल एक्सई संस्करण का था। राज्य सरकार ने दिए गए एक नोट में कहा गया है कि मुंबई में एक संभावित एक्सई का मामला मिला है। XE वैरिएंट BA 1 और BA 2 का कॉम्बिनेशन है जो ओमाइक्रोन के दो स्ट्रेन से बना है। उधर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि अभी स्वास्थ्य विभाग किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है।
कोरोना के नए सब वैरिएंट एक्सई पर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का बयान आया है। टोपे ने कहा, ‘स्वास्थ्य विभाग अभी XE वैरिएंट के बारे में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है, क्योंकि अब तक नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बायलॉजिकल्स (NIB) की रिपोर्ट नहीं आई है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।’
बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंगला गोमारे ने कहा कि हमें आगे के विश्लेषण के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग डेटा भेजने के लिए कहा गया है। संपर्क करने पर, स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक्सई टैग जल्दबाजी में दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में, हमें भी लगा कि यह XE था, लेकिन INSACOG के जीनोमिक विशेषज्ञों की ओर से FastQ फाइलों के आगे विश्लेषण के बाद, हमने निष्कर्ष निकाला है कि इस संस्करण का जीनोमिक XE संस्करण के जीनोमिक पिक्चर से कोई संबंध नहीं है।
महाराष्ट्र सरकार की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्सई संस्करण दक्षिण अफ्रीका की 50 वर्षीय महिला में पाया गया था। वह 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से भारत आई थी। राज्य निगरानी अधिकारी डॉ प्रदीप अवाटे ने कहा कि 27 फरवरी को कोविड -19 के लिए उसका परीक्षण किया गया और वह पॉजिटिव पाया गया। उसके सैंपल को डब्ल्यूजीएस (संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण) के लिए कस्तूरबा अस्पताल केंद्रीय प्रयोगशाला में भेजा गया था। यह प्रारंभिक अनुक्रमण में एक नया एक्सई संस्करण पाया गया है। उन्होंने कहा महिला को कोई लक्षण नहीं थी और रिपीट टेस्ट में वह निगेटिव पाई गई।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


