Home Crime शिवसेना नेता यशवंत जाधव के 5 करोड़ के दो फ्लैट समेत 41...

शिवसेना नेता यशवंत जाधव के 5 करोड़ के दो फ्लैट समेत 41 प्रॉपर्टी IT ने की जब्त

45
0

मुंबई: आयकर विभाग ने शिवसेना नेता यशवंत जाधव पर बड़ी कार्रवाई की है। बीएमसी की स्टैंडिंग कमिटी के पूर्व चेयरमैन जाधव की मुंबई में 41 संपत्तियों को कुर्क किया गया है। टैक्स चोरी के आरोप में जाधव पर यह ऐक्शन लिया गया है। इससे पहले शिवसेना नेता के घर और दफ्तर भी इनकम टैक्स विभाग ने छापे मारे थे। बताते चलें कि जाधव वही नेता हैं, जिनके पास से मिली एक डायरी में मातोश्री के आगे दो करोड़ लिखा हुआ था।
आयकर विभाग बीएमसी की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जाधव की करीब 41 संपत्तियां कुर्क की हैं। जब्त हुई संपत्तियों में बांद्रा में 5 करोड़ रुपये का एक प्लॉट भी शामिल है। इसके अलावा भायखला में 31 फ्लैट और बांद्रा में 5 करोड़ के दो फ्लैट भी अटैच किए गए हैं। आयकर विभाग की यह पिछले एक साल में यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। भायखला के बिलखाड़ी चैंबर्स बिल्डिंग में स्थित 32 फ्लैटों को आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है। जाधव की पत्नी यामिनी जाधव भायखला से विधायक भी हैं।