Home Crime कानून की धज्जियाँ उडाते हुए देर रात तक चलता है रबाले रेल्वे...

कानून की धज्जियाँ उडाते हुए देर रात तक चलता है रबाले रेल्वे स्टेशन के सामने का सेल्फी बार

245
0

नवी मुंबई, सेल्फी बार अँड रेस्टॉरंट रबाले रेल्वे स्टेशन के सामने एमआयडीसी पोलीस स्टेशन की हद में चल रहा है देर रात तक कानून की धज्जियाँ उडाते हुए
बार माफियाओं ने कानून को ताक पर रखकर खुलेआम सारे प्रतिबंधित कार्य करते हुए बिंदास कानून की धज्जियाँ (उड़ाते हैं। जब कोई समाजिक संस्था या कोई भी सामाजिक व्यक्ति इनके खिलाफ आवाज उठता है तब दिखावें के लिए पुलिस कार्यवाही करती है और छापेमारी के कुछ दिनों बाद ही फिर से सारे काम धंधे सुरु हो जाते है और फिर से महफ़िल जम जाती है।

वर्ष 2005 में तत्काली अघाड़ी सरकार ने भले ही डांस बार पर पाबन्दी ला दी हो लेकिन मुंबई और इसके आसपास के शहरों में डांस बार जैसे तैसे चल रहे हैं । इन इलाकों में रातें रंगीन होती ही है। पुलिस की करवाई के बाद भी कोई ख़ास अंतर नहीं दिखता।

देर रात चलने के कारण यहाँ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों का जमावड़ा रहता है यहाँ पर बार बालाएं छोटे छोटे तंग कपड़ो में अश्लीलता का प्रदर्शन करते हुए और अश्लील गानों पर ठुमके लगते हुए लोगों को रिझाने के काम करती है।