Home Crime मुंबई घाटकोपर के गुथु उर्फ बॉम्बे डांस बार में अपराध शाखा 7...

मुंबई घाटकोपर के गुथु उर्फ बॉम्बे डांस बार में अपराध शाखा 7 की छापेमारी, 29 महिला डांसरों को कराया मुक्त

77
0

मुंबई:-मनोज दुबे

मुंबई:-घाटकोपर में बड़े पैमाने पर ऑर्केस्ट्रा बार के नाम पर डांस बार चलाया जा रहा है जहाँ कानून की धज्जियां उड़ाते हुवे अश्लीलता का कारोबार चलाया जा रहा है।अर्ध नंग कपड़ो में लड़कियां अश्लील डांस करती है और ग्राहक उनपे पैसे उड़ाते है।
शुक्रवार को घाटकोपर की अपराध शाखा 7 ने पंतनगर पुलिस थाने की हद में चलने वाले गुथु बार पे छापेमारी की इस कार्रवाई में लगभग 29 लड़कियों को रेस्क्यू कराया गया सूत्रों के मुताबिक इनमे से 2 लडकिया नाबालिक थी।
इस कार्रवाई में 15 ग्राहक और 8 स्टाफ के लोगो के साथ बार मालिक,केशियर और मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।
घाटकोपर में कई बार ऐसे है जो बुकी लोगो का अड्डा बन चुका है जहाँ सट्टेबाजी का धंधा किया जा रहा है।
ऐसे बारो पर समाज सेवा शाखा और अपराध शाखा द्वारा कार्रवाई होने से साबित होता है कि स्थानिक पुलिस थाने के आशीर्वाद से इनका कारोबार चलता है क्योकि स्थानिक पुलिस ऐसे बारो पे कोई कार्रवाई ना करके ऐसे बार वालो को संरक्षण देने का काम करती है।