मुंबई: 2024 से पहले बीजेपी के खिलाफ मोर्चा बनाने के लिए गोलबंदी तेज हो रही है। इस बीच शिवसेना ने संकेत दिए हैं मुंबई में जल्द गैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक हो सकती है। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा है कि देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुंबई में जल्द ही गैर-बीजेपी मुख्यमंत्रियों का एक सम्मेलन होने की संभावना है। बताते चलें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सभी गैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को खत लिखा था।
संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है, जहां बीजेपी सत्ता में नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्र में, देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने की जरूरत को रेखांकित किया गया है। राउत ने कहा, ‘एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस पर चर्चा की है और मुंबई में इस तरह का एक सम्मेलन आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है।’
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’, साम्प्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिशें सहित विभिन्न मुद्दों पर आगामी बैठक में चर्चा की जाएगी। शनिवार को विपक्ष के 13 नेताओं ने देश में हुई हालिया सांप्रदायिक हिंसा और नफरती भाषण संबंधी घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई और लोगों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
संयुक्त बयान में 13 विपक्षी दलों ने कहा है कि वे ‘क्षुब्ध’ हैं कि भोजन, वेशभूषा, आस्था, त्योहारों और भाषा जैसे मुद्दों का इस्तेमाल सत्ता प्रतिष्ठान द्वारा समाज का ध्रुवीकरण करने के लिए किया जा रहा है। यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 13 नेताओं द्वारा जारी किया गया था।





Users Today : 2
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 60
Users Last 30 days : 281
Users This Month : 109
Users This Year : 2891
Total Users : 64098
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 139
Views This Year : 3454
Total views : 99477
Who's Online : 0


