Home Crime कॉलेज की छात्रा रिचा पाटिल ने इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर...

कॉलेज की छात्रा रिचा पाटिल ने इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर कर ली आत्महत्या

9
0

विरार : मुंबई के पास विरार (पूर्व) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कॉलेज की छात्रा रिचा पाटिल ने अपनी आवासीय इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रिचा पिछले कई महीनों से अपने पूर्व प्रेमी और उसके दोस्तों द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न का शिकार हो रही थी। सूत्रों के अनुसार, रिचा पाटिल स्थानीय कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। संबंध टूटने के बाद उसका पूर्व प्रेमी उसे अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा था। आरोपी और उसके दोस्त कॉलेज कैंपस से लेकर विरार स्टेशन तक रिचा का पीछा करते और उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।
परिजनों ने बताया कि रिचा पिछले कुछ महीनों से काफी तनावग्रस्त और डरी हुई थी। सोमवार सुबह रिचा के पिता ने आरोपी से बात करने के लिए कॉलेज का रुख किया। लेकिन वहां आरोपी अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और उसने रिचा के पिता पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी कॉलेज प्रिंसिपल को दी गई, लेकिन परिजनों के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई करने के बजाय रिचा को ही माफी मांगने के लिए दबाव डाला। इस अपमान और असहाय स्थिति से टूटकर रिचा घर लौटी।