नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों के साथ करता था धोखाधड़ी।
मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई : मुंबई साकीनाका पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो खुद को आईपीएस अधिकारी बता कर लोगों को ठगने का काम करता था।नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों को अपना शिकार इसने बनाया था।
वही एक युवती से मुंबई एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया था. इस मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक फर्जी आईपीएस अधिकारी अभिजीत परमेश्वर गाढ़वे ने शादी डॉट कॉम नामक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाया था।
फर्जी आईपीएस अधिकारी अभिजीत परमेश्वर गाढ़वे सोशल साइट पर अपनी नकली प्रोफाइल बना कर लड़कियों को अपना शिकार बनाता था और उनके साथ धोखाधड़ी करता था। ऐसी ही एक पीड़ित लड़की की शिकायत पर साकीनाका पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जिसके बाद कई खुलासे सामने आये।
साकीनाका पुलिस ने आरोपी परमेश्वर को घाटकोपर इलाके के एक इमारत से गिरफ्तार किया गया। वहीं, पीड़ित लड़की के अनुसार आरोपी ने शादी डॉट कॉम की प्रोफाइल में अपने आपको आईपीएस अधिकारी होने के साथ साथ पिता को रिटायर फौजी बताया था। पीड़ित लडक़ी ने बताया कि दोस्ती होने पर उसने अपने लिए जॉब के बारे में इस व्यक्ति से बात की।
पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपी ने उसे मुंबई एयरपोर्ट पर इंटर ग्लोब एविएशन लिमिटेड कंपनी में कार्यरत अधिकारी होने की बात बताकर उससे 73 हजार 900 रुपये लेकर उसे ज्वाइनिंग लेटर और एक आईकार्ड दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने एयरपोर्ट अधिकारियों से संपर्क किया तो उसे पता चला कि आई डी कार्ड और ज्वाइनिंग लेटर फ़र्ज़ी है। युवती को फिर लगा कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने इस मामले में साकीनाका पुलिस की मदद ली।इस मामले की जानकारी मिलते है साकीनाका पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।





Users Today : 3
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 346
Users Last 30 days : 835
Users This Month : 293
Users This Year : 9243
Total Users : 70450
Views Today : 4
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 480
Views Last 30 days : 1084
Views This Month : 407
Views This Year : 10444
Total views : 106467
Who's Online : 1


