मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई में पुलिस अधिकारियों समेत कई लोगों को फर्जी संदेश भेजकर शहर के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर के नाम पर तत्काल ‘डिजिटल गिफ्ट कार्ड’ भेजने की मांग की गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि अज्ञात जालसाज या जालसाजों ने व्हाट्सऐप पर मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर की तस्वीर को डीपी पर लगाकर संदेश भेजा है।
उन्होंने बताया कि इस संदेश में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के कुल 10,000 कीमत के 20 ‘डिजिटल गिफ्ट कार्ड’ भेजने को कहा गया है।
मुंबई पुलिस ने अपने अधिकारियों को धोखाधाड़ी भरे इस संदेश के जाल में नहीं फंसने को लेकर आगाह किया है. अपने आलाअधिकारी के नाम पर हो रही इस धोखाधड़ी की खबर मिलने के बाद पुलिस की साइबर सेल और अन्य टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व में एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक के नाम पर भी इसी तरह के फर्जी संदेश भेजे गए थे. सभी को जल्द से जल्द ये गिफ्ट एक निर्धारित जगह पर भेजने को कहा गया था. आपको बताते चलें कि इस चलन के तहत ‘गिफ्ट कार्ड’ अपने प्राप्तकर्ताओं को किसी निश्चित विक्रेता या फर्म से एक विशेष राशि की खरीदारी करने की इजाजत देते हैं, जिसने उन्हें जारी किया होता है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 124
Users Last 30 days : 675
Users This Month : 253
Users This Year : 11274
Total Users : 72481
Views Today : 6
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 821
Views This Month : 318
Views This Year : 12951
Total views : 108974
Who's Online : 0


