मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई घाटकोपर के असल्फा इलाके में 25 वर्षीय युवा की हत्या का मामला सामने आया है। घाटकोपर पुलिस ने गुरुवार को एक 25 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गुरुवार की सुबह, असल्फा में रहने वाले 25 वर्षीय गणेश शिंदे ने सायन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार की रात घाटकोपर के असल्फा में दोस्तों के एक समूह ने गणेश शिंदे (25) और उसके दो दोस्तों पर लड़ाई के चलते हमला कर दिया था।
घाटकोपर पुलिस ने हत्या के मामले में लगभग छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को गणेश शिंदे घाटकोपर के असल्फा इलाके में जय महाराष्ट्र चॉल में अपनी स्कूटी खड़ी कर रहा था। उस वक़्त गलती से दोपहिया वाहन को पास खड़े करते समय वहां खड़े दोस्तों के एक समूह को टक्कर मार दी।उसके बाद शिंदे का मनजीत सिंह और विनोद सिंह नाम के व्यक्ति के साथ बहस हो गई, तो उनके दोस्त पड़वाल ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और मामले को शांत किया लेकिन विरोधियों ने शिंदे को इस झगड़े की वजह से गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
झगड़े के एक दिन बाद मंजीत और विनोद कुछ लोगों के साथ गणेश शिंदे की तलाश में घूमने लगे और अपने एक दोस्त अमर कदम से उसके ठिकाने के बारे में पूछने लगे कदम ने इनकी किसी बातों का जबाब नही दिया कदम ने जब इनको शिंदे का पता नही बताया तो दोनों ने कदम पर चाकू से हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मंजीत ने उसकी गर्दन पर वार किया, जबकि विनोद ने उसका दाहिना हाथ काट दिया और वे गणेश शिंदे और पड़वाल को ढूंढते रहे।
जब उन्होंने शिंदे को देखा तो मनजीत और विनोद ने उसके सीने में तीन-चार बार हमला कर दिया। जबकि भीड़ के अन्य लोगों ने शिंदे के एक अन्य दोस्त नागेश कोकाटे के साथ भी मारपीट की।
झगड़े में गंभीर रूप से घायल अमर और नागेश को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया और गंभीर रूप से घायल गणेश को सायन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई।
अमर कदम द्वारा दिए गए बयान और शिकायत के आधार पर मंजीत सिंह और विनोद सिंह के साथ पांच से छह लोगों पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 326 , 324, 323 , 504 , 506(ii) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वही घाटकोपर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय दहाके ने बताया कि हमले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनमें से तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


