नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में झड़प के दौरान फायरिंग करने वाले 28 वर्षीय सोनू चिकना उर्फ यूनुस को सोमवार गिरफ्तार कर लिया। इस हिंसा के बाद से ही सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें नीली शर्ट में एक शख्स गोलियां चलाते हुए देखा गया था। पुलिस को इसके बाद से ही उसकी तलाश थी। यह कोई और नहीं सोनू चिकना ही था। पुलिस ने पिस्तौल बरामद कर ली है। सोनू चिकना ने यह पिस्तौल दिल्ली में अपने किसी जानने वाले शख्स से ली थी। आखिर इसके पीछे सोनू का क्या मकसद था और क्या इसके पीछे कोई और भी है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। वहीं सोनू चिकना के पड़ोसी और परिवार वाले इस मामले पर कुछ अलग ही बयान दे रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए सोनू चिकना के परिवार से जुड़ी एक महिला ने कहा कि सोनू ने यह मस्जिद के लिए किया है। आपके मंदिर में कोई जाएगा तो क्या आप छोड़ दोगे। आप भी तलवार निकालोगे, बंदूक निकालोगे। एक दूसरी महिला ने कहा कि कुछ लोग दौड़ कर आए और कहा कि मस्जिद के पास हिंदू-मुस्लिम के बीच लड़ाई हो रही है। उसके बाद सोनू यहां से गया। हथियार दोनों ही तरफ के लोगों के पास था। वहीं सोनू की मां ने एक दिन पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उसका बेटा सीधा-साधा है और वह पांचों वक्त की नमाज पढ़ता है। उसमें कोई ऐब नहीं है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


