मुंबई : महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 93,000 कर्मचारियों में से 75,000 हड़ताली कर्मचारी मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पुनः काम पर लौट आए और राज्य भर में बस सेवा फिर से शुरू हो गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह सूचना दी।
एमएसआरटीसी के सूत्रों ने बताया कि मुंबई उच्च न्यायालय ने हड़ताली कर्मचारियों को 22 अप्रैल तक अपने काम पर लौटने का आदेश दिया था और उन्होंने एमएसआरटीसी विभाग से हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था। हालांकि, एमएसआरटीसी द्वारा हड़ताल के दौरान जिन लोगों को निलंबित किया गया था, उन्हें न्यायालय ने ड्यूटी पर आने के लिए चार सप्ताह की समय सीमा दी थी, जो 27 अप्रैल को समाप्त हो रही है।
एमएसआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) राजन शेलार ने कहा कि शेष कर्मचारी 28 अप्रैल तक काम पर लौट सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान, औरंगाबाद क्षेत्र में अब तक कुल 2,641 कर्मचारियों में से 2,620 कर्मचारी अपने काम पर वापसी की है और मराठवाड़ा क्षेत्र के सात जिलों में शुक्रवार को अलग-अलग रूटों पर पुनः 2277 बस सेवा शुरू की गयी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


