मुंबई, महाराष्ट्र इन दिनों पिछले 40 साल की सबसे भीषण बारिश और बाढ़ से जूझ रहा है। महाराष्ट्र में इस साल जून से अब तक मानसून के कहर से 228 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 28 की मौत पिछले 24 घंटे में जबकि 149 लोगों की मौत पिछले 72 घंटों के दौरान ही हुई है।
जिन जिलों में भयंकर तबाही हुई है, उसमें से एक सातारा जिले के कोयनानगर इलाके का दौरा आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करने वाले हैं। CM ऑफिस के मुताबिक, राज्य के 21 जिले मौजूदा समय में भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। इसे देखते हुए उद्धव ने 27 जुलाई को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सातारा जिले में भारी बारिश की वजह से पाटण तहसील में भूस्खलन हुआ है। इसके अलावा आंबेघर और मिरगांव परिसर में चट्टान खिसकने की खबर है। यहां हुए जान-माल के नुकसान का जायजा लेने के लिए उद्धव पुणे से कोयनानगर इलाके लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे।
इसके बाद वे 11.40 बजे कोयनानगर के जिला परिषद प्राथमिक स्कूल में बने रिलीफ कैंप जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे जिला प्रशासन की एक बैठक भी लेंगे।
इस बीच रायगढ़ के तलीये गांव में 22 जुलाई की शाम 5 बजे हुई लैंडस्लाइड के बाद लगातार पांचवें दिन राहत और बचाव अभियान जारी है। NDRF, SDRF, TDRF की टीमें स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्य में जुटी हुई हैं।
सोमवार सुबह तक 53 लोगों के शव बरामद हुए हैं। अभी भी 32 लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। गुजरते वक्त के साथ उनके जिंदा रहने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। बारिश और कीचड़ की वजह से यहां बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


