Home Crime गाड़ी रोकी तो ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार बोनट पर घसीटा

गाड़ी रोकी तो ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार बोनट पर घसीटा

88
0

मुंबई : महाराष्ट्र से एक अनोखी घटना समाने आई है। यहां नागपुर में रविवार को वाहन को रोकने का प्रयास करने के बाद सक्करदरा इलाके में एक गाड़ी के चालक ने एक ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा। वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
बता दें कि ये कोई पहली घटना नहीं है बल्कि पहले भी ट्रैफिक पुलिस के साथ इस तरह की चीजें हो चुकी हैं। बीते माह मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक शख्स ने एक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर तब घसीट दिया जब वह उसे ट्रैफिक नियम तोड़ने से रोकने की कोशिश कर रहा था। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है।
वहीं ऐसी ही एक अन्य घटना में जब दिल्ली कैंट इलाके में तेज रफ्तार कार चालक को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। युवक ने कार धीमी की और दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीड़ित कांस्टेबल कार के बोनट पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। करीब 500 मीटर तक कांस्टेबल को कार के साथ घसीटने के बाद आरोपी उसे सड़क पर गिरा कर फरार हो गया।