सोशल मीडिया में जो नजर आता व सब सच ही होता है, ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया में मिले मित्रों से संबंध आगे बढ़ाने यानी प्रेम प्रसंग व र्आिथक लेन-देन के मामलों में बेहद सोच-समझ कर ही कदम आगे बढ़ाना चाहिए। फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम जैसी दूसरी किसी भी सोशल नेटवर्विंâग साइटों में अपना प्यार अर्थात जीवनसाथी की तलाश करनेवालों के लिए ओडिशा के युवक के साथ घटी घटना एक सबक होती है। उक्त युवक ने मेघना समझ कर एक युवती से दोस्ती की। बाद में उक्त दोस्ती प्यार और शादी तक भी पहुंची लेकिन शादी के बाद उसे बड़ा शॉक लगा, क्योंकि उसने जिसे मेघना समझा था वह मेघनाथ निकला।
ओडिशा के भद्रक में कथित फेसबुकिया प्रेमिका से विवाह के बाद लड़के को पता चला कि मेघना नामक उसकी दुल्हन लड़की नहीं है बल्कि उसका असली नाम मेघनाथ है। प्यार और चटपट शादी के बाद रिसेप्शन के समय ही दुलहन के लड़का होने के खुलासे के बाद गुस्साए लड़के के गांव वालों ने नकली दुल्हन के बाल काट दिए। मामला फिलहाल पुलिस के पास है। घटना भद्रक जिले में बासुदेवपुर पुलिस सीमा के कसिया इलाके की है। पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना जिले के आलोक कुमार मिस्त्री की फेसबुक पर ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की एक लड़की मेघना मंडल से दोस्ती हुई। पुलिस के अनुसार, दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान आलोक को मेघना ने बताया कि वह केंद्रपाड़ा के रामनगर गांव की रहने वाली है और उसके पिता का नाम विश्ननाथ मंडल है।
रामनगर गांव केंद्रपाड़ा जिले के जंबू मरीन पुलिस थाना क्षेत्र में आता है। जब १५ दिनों में बातचीत बढ़ी तो दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार भी कर दिया। प्यार की खुमारी इतनी बढ़ी कि दोनों ने झटपट शादी रचाने का फैसला भी कर लिया। २४ मई को आलोक मेघना से मिलने जाजपुर जिले के चंडीखोल आया था। मुलाकात के बाद आलोक अपनी प्रेमिका मेघना को बासुदेवपुर के कसिया स्थित अपने मामा के घर ले गया। उसके मामा के परिवार ने मेघना का शानदार स्वागत किया और यहां दोनों ने शादी कर ली। शाम को परिवार ने एक रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी। रिसेप्शन पार्टी शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही आलोक और उसके मामा उस समय सदमे में चले गए, जब उन्हें पता चला कि जो लड़की बनकर स्टेज पर बैठी है, वह वास्तव में लड़का है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 1


